Uncategorized
Trending

कविता

चंबल सी ना चमक सुनहरी,
सारे इस जहांन में !
यकी नहीं है तो आकर देखो ,
मेरे छोटे से गाँव मे !

सरसों की सोधी सी खुशबु,
मन हर्षित कर जाएगी !
चंबल के निर्मल मीठे जल की ,
जब ग़ज़क खिलाई जाएगी !

दूध दही की नदियाँ बहती,
इस बागियों के धाम में !
अपने पन की सुन्दर परिपाटी,
इन ऊँचे नीचे बहडो की छाव में !

बिस्मिल जी की जन्म भूमि का,
बड़ा अनोखा ठाठ है !
भारत माता की सेवा को,
निकले रोज बरात है !

गली मोहल्ले चौराहों से,
आवाज सुनाई देती है !
राष्ट्र धर्म पर बलिदानियो की ,
होती यहां पर खेती है !

गांव गांव और बस्ती बस्ती,
सुन्दर सुघर सुहानी है !
चंबल का निर्मल जल बहता,
कहता अमर कहानी है !

डॉ लाल सिंह किरार
अम्बाह जिला मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *