जबलपुर - प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व एस एच एम वी फाउंडेशन हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 26 को हैदराबाद में त्रिभाषा सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
एस एच एम वी फाउंडेशन हैदराबाद के संस्थापक डॉ विजय कुमार के अनुसार त्रिभाषा सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई दिल्ली व अतिथि डॉ रावी नूतला शशिधर जी आमंत्रित हैं।
त्रिभाषा सम्मेलन में तेलुगु वक्ता आचार्य कसी रेड्डी वेंकट रेड्डी जी पूर्व अध्यक्ष तेलुगू विभाग, उस्मानिया विश्वविद्यालय। संस्कृत वक्ता चिलकमर्री लक्ष्मीनाथ आचार्य जी विरमित उपन्यासक, अध्यक्ष - संस्कृत भारती ट्रस्ट, तेलंगाना। हिन्दी वक्ता गजेन्द्र पाठक जी सीनियर प्रोफेसर एवं अध्यक्ष - हिन्दी विभाग हैदराबाद विश्वविद्यालय होंगे।
त्रिभाषा सम्मेलन पश्चात सम्मान समारोह व देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवि कवयित्री रचनाकार साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।
इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार कवि व कवयित्री शामिल हो रहे हैं।
कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि इस आयोजन में प्रदीप मिश्र अजनबी महासचिव प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा दिल्ली व राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना विशेष रूप से शामिल रहेंगे।