
तात कबहुँ मोहि जानि अनाथा।
करिहहिं कृपा भानुकूल नाथा॥
रामचरित मानस के सुंदर काण्ड की उपरोक्त चौपाई से संपुटित अखण्ड रामायण का पाठ श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, सैनिक नगर में विधिवत् आयोजित किया गया।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होकर अगले दिन 16 जनवरी, शुक्रवार को अपराह्न लगभग 1:30 बजे समापन हुआ। तत्पश्चात भगवान का भोग लगाकर उपस्थित भक्त जनों को भण्डारे के रूप में प्रसाद वितरण किया गया जो सायं 5 बजे तक चलता रहा।
श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र के अनुसार मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र के पांडित्य पूर्ण आयोजन, श्री नीरज पांडेय के गायन समूह और समस्त मंदिर समिति तथा सैनिक नगर कालोनी के निवासियों के भक्तिपूर्ण सहयोग से तथा सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति भक्तों, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर शिरकत किया। जिसका श्रेय उन सभी को जाता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कैप्टेन धर्मदेव सिंह, कैप्टेन जय राम ओझा, कैप्टेन मोती लाल वर्मा, कैप्टेन रामचंद्र सिंह, सूबे ओम प्रकाश शर्मा,
सूबे धर्म नाथ तिवारी, श्री ओम प्रकाश, इंजीनियर एस बी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बी एस तोमर, रज्जन त्रिपाठी, सूबे मेजर उमेश चंद्र बाजपेई सहित, समिति की महिला अध्यक्ष इंदु सिंह, प्रियंका तिवारी, रश्मि त्रिपाठी, मीरा सिंह, शैल सिंह, शैल पांडेय, शीला मिश्रा आदि समेत सैकड़ों भक्तजनों की उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही।
समाचार सौजन्य से:
विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ।












