Uncategorized
Trending

“मानवता के लिए ‘डॉक्टर अवार्ड’ से विभूषित पी.यादव ‘ओज’, अंतरराष्ट्रीय हिंदी चेतना शिखर–2026 समारोह में नालंदा विद्यापीठ द्वारा ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ से अलंकृत”

हिंदी भाषा,साहित्य,शिक्षा और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात शिक्षाविद,साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री पी. यादव ‘ओज’ को“मानवता के लिए डॉक्टर अवार्ड”,नालंदा विद्यापीठ द्वारा प्रदत्त ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ से अलंकृत किया गया।यह सम्मान 15 जनवरी 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी चेतना शिखर–2026 सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किए गए।यह भव्य एवं गरिमामय समारोह राजधानी नई दिल्ली स्थित राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम, राजेंद्र भवन ट्रस्ट,आईटीओ में प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।समारोह में देश-विदेश से पधारे अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों,शिक्षाविदों,बुद्धिजीवियों एवं हिंदी प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।पी.यादव ‘ओज’ को ‘मानवता के लिए डॉक्टर अवार्ड’ उनके द्वारा शिक्षा,साहित्य और सामाजिक चेतना के माध्यम से मानव कल्याण,नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के प्रसार हेतु किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया
नालंदा विद्यापीठ द्वारा प्रदत्त ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ उनके गहन साहित्यिक अवदान,वैचारिक प्रतिबद्धता और हिंदी भाषा के संवर्धन में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया।अपने ओजपूर्ण लेखन, दार्शनिक दृष्टिकोण और समाजोन्मुखी विचारधारा के कारण श्री पी.यादव ‘ओज’ हिंदी साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।उनकी रचनाएँ नई पीढ़ी को दिशा देने के साथ-साथ मानवीय संवेदना और राष्ट्रबोध को सशक्त करती हैं।इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन,धराधाम इंटरनेशनल,पं.तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट (अमेरिका) तथा एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (श्रीलंका) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।अंतरराष्ट्रीय हिंदी चेतना शिखर–2026 समारोह हिंदी भाषा की वैश्विक चेतना,मानवीय मूल्यों और बौद्धिक गरिमा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *