विविधिता भरे साहित्यिक कार्यक्रमों से सजा कल्पकथा स्थापना माह विशेष तृतीय सप्ताह।

कल्पकथा साप्ताहिक संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था का स्थापना माह विशेष तृतीय सप्ताह विविधता भरे साहित्यिक कार्यक्रमों से सजा रहा।
बुधवार २१ जनवरी २०२६ को हिन्दी साहित्य के युगपुरुष सूर्यकांत त्रिपाठी निराला विशेष यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण में हिंदी कहानियों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें फरीदाबाद की प्रबुद्ध साहित्यकार कीर्ति त्यागी की कहानियों एक ऐसी मोहब्बत और वो अजनबी की प्रस्तुति की गई।
जबकि गुरुवार २२ जनवरी २०२६ को आयोजित राम मंदिर अवधधाम में प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं क्रांतिकारी बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह जयंती विशेष यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण में दो पीढ़ियों के साथ साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता में सूरदास सीही फरीदाबाद हरियाणा जुड़ी डॉ जया शर्मा प्रियंवदा के साथ उनकी दूसरी पीढ़ी से बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कु. निशिगंधा मुद्गल के साथ रुचिकर संवाद किया गया।
नवाचार से ओत – प्रोत कार्यक्रमों में कल्पकथा संस्थापक दीदी राधा श्री शर्मा, एकता सिंह दिल्ली, डॉ नलिनी शर्मा कृष्ण अहमदाबाद, चंद्रप्रकाश गुप्त चन्द्र बुंदेला, रघुवंशमणि सिंह संस्थापक एवं प्रधान संपादक राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका समाचार पत्र जमशेदपुर झारखंड की विशेष सहभागिता रही।












