Uncategorized
Trending

भारत हमारा प्राणों से प्यारा

मैं दुनिया का बादशाह,मुझ से दुनिया चलती है;
माॅं भू भारती आज हमारी शहर गांव में बसती है।

हंसते गाते लोग दिखे वह मेरे देश का आंगन है;
मेघ मल्हार झकोरे के संग रिमझिम बरसे सावन है।

एक दूजे से प्यार करते दुख सुख साझा करते है;
अपने अपने हुनर दिखा कर सबको रिझाए रखते हैं।

एक दूजे का करने सहयोग आगे हाथ बढ़ाते है;
देश की संस्कृति में अपने ईश्वर राम बसाते हैं।

हर बाधा में हम साथ खड़े लिए देश का तिरंगा;
दुश्मन आज घबड़ाता है लेने में हम से पंगा।

तारे चंदा सूरज बन आसमान में हम सदा चमकते;
गुरुओं का यह देश हमारा सत्य पथ पर हम चलते।

सम्पूर्ण विश्व से प्यार करता मानव है धर्म हमारा:
भारत देश हमारा विश्व में सब से है प्यारा न्यारा।

नाचो गाओ खुशियां आज मनाओ आया गणतंत्र हमारा;
भारत देश हमारा विश्व में सब से है प्यारा न्यारा।।

जय हिन्द!
गणतंत्रता दिवस अमर रहे!

-राकेश खरे “राकेश “

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *