Uncategorized
Trending

नेताजी: सुभाष चंद्र बोस।।

23 जनवरी 1897 को जन्म हुआ,
पिता जानकी नाथ,माता प्रभावती देवी है।
नेताजी के नाम से जो विख्यात हुए,
उनका नाम सुभाष चंद्र बोस हैं।।

वो बचपन से ही बहुत होशियार थे,
आईसीएस की परीक्षा पास भी की।
अपने देशहित में इस्तीफा देकर के,
स्वतंत्रता की वो राह पर बढते रहे।।

आजाद हिंद फौज की स्थापना की,
देश की आजादी के लिए नारा दिया था।
तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दुंगा
युवाओं के दिल में नया जोश भर दिया था।।

देशहित में जापान तक भी गये थे,
वो देशहित हिटलर से भी मिलने गये थे।
उनकी मृत्यु का रहस्य आज भी बना हुआ है,
नेताजी तो बस वो थे,आज नेताजी कहाँ हैं।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *