
दोस्त ने हमें नृत्य दिवस की शुभ कामना भेजी ।
हमने भी जवाब में कहा
“आप भी पत्नी के आगे सालभर नाचते रहें ।
हैप्पी डांस डे –
हमने घर के दरवाजे को
होर्मुज समझकर दिन भर क्या खोला रखा ।
शनिवार को तेल मांगने वाला
बिना दरवाजे खटखटाये प्रवेश कर गया ॥
छत्तीसगढ़ की खबर पढ़ी
” अनूठी रस्म विवाह में अंगारो पर फेरे “
हमने कहा इसमें कौनसी बड़ी बात है
हम 25 साल से रोजाना अंगारो पर चल रहे है और फिर भी नहीं जल रहे है ।
आनन्दकर









