Uncategorized
Trending

युवा शायर और उ.प्र. साहित्य सभा इटावा के जिला सचिव हर्ष सक्सेना ने डीडी उर्दू के मशहूर शो ‘कवि हाज़िर है’ में दी शानदार प्रस्तुति

भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
संवाद दाता इटावा

दूरदर्शन उर्दू दिल्ली टीम की ओर से इटावा के युवा शायर हर्ष सक्सेना को इस मशहूर कार्यक्रम में शिरक़त करने का मौक़ा मिला।
हर्ष सक्सेना इटावा के पहले शायर हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी सरज़मीं की नुमाइंदगी की है। हर्ष सक्सेना बीते कुछ सालों से अच्छे कलाम कह रहे हैं और देश के बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति देते आए हैं। इससे पहले ये दिल्ली महाविद्यालय के हंसराज कॉलेज और अमर उजाला के कवि सम्मेलन में दिग्गज़ गीतकार संतोष आनंद साहब के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं।
डीडी उर्दू की ये ख़ास पेशकश ‘कवि हाज़िर है’ कार्यक्रम भारत के अलावा पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन जैसे कई मुल्कों में भी बड़ी ही दिलचस्पी से देखा जाता है। बता दें कि दिल्ली दूरदर्शन के डीडी उर्दू चैनल पर प्रसारित होने वाला कविता और शेरो-शायरी का मशहूर शो ‘कवि हाज़िर है’ इस वक़्त भारत का सबसे लोकप्रिय अदबी कार्यक्रम बना हुआ है।
इसका प्रसारण हर शनिवार रात 8 बजे डीडी उर्दू के टेलिविज़न चैनल पर और डीडी उर्दू के यूट्यूब चैनल पर किया जाता है।
इनका कार्यक्रम प्रसारण शनिवार 9 मई रात 8 बजे डीडी उर्दू पर एवं रविवार 10 मई दोपहर 1 बजे डीडी उर्दू पर ही पुनः प्रसारित होगा। हर्ष की इस उपलब्धि पर साहित्य सभा इटावा के पदाधिकारियों डॉ राजीव राज, शिवगोपाल अवस्थी, सत्यदेव आजाद, प्रशांत शर्मा,अनुराग मिश्रा, रौनक इटावी सहित शहर के शायरों और साहित्यकारो ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *