Uncategorized
Trending

सत शिक्षा अनमोल रत्न

सत शिक्षा है अनमोल रत्न
करो इसका मन से जतन
सत शिक्षा जीवन को है संवारती
सत शिक्षा जीवन के मार्ग प्रशस्त है करती
ज्ञान का दीपक दिल में है जलाता
अंधकार को दूर कर मन को प्रकाशित है करता
सत शिक्षा से ही जीवन है सार्थक
शिक्षा के बिना है सब कुछ निरर्थक
शिक्षा से ही भविष्य होता है सुरक्षित
रखो इसे हमेशाअपने जेहन में आरक्षित
शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी है संपत्ति
यह वो धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता
शिक्षा दुनियां की सबसे सशक्त है शक्ति
बेहतर जीवन के लिए द्वार की है कुंजी
शिक्षा आत्मविश्वास को है बढ़ाता शिक्षा किसी के जीवन को बेहतर बनाने का एक शक्तिशाली हथियार है
शिक्षा व्यक्तियों को कुशलता पूर्वक विचार व्यक्त करने का है सशक्त माध्यम
किसी भी रोजगार को पाने का है महत्त्वपूर्ण साधन
व्यक्तिगत विकास में है शिक्षा की अहम भूमिका
एक सुशिक्षित व्यक्ति समाज के उत्थान के लिए योगदान देने में होता है सक्षम
सत शिक्षा जीवन को बदलने, चरित्र निर्माण में है सबसे शक्तिशाली साधन
सात शिक्षा हमें आत्मनिर्भर है बनाता

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *