Uncategorized
Trending

तेरे आने के बाद

तेरे आने के बाद
ज़िंदगी ने जैसे नया मोड़ लिया,
सूने पन्नों पर किसी ने
प्यार का पहला शब्द लिख दिया।

तेरे आने के बाद
हर दिन में उजाला उतर आया,
जैसे थकी हुई शाम को
किसी ने फिर से सवेरा बना दिया।

तेरे आने के बाद
मैंने जीना सीखा, मुस्कुराना सीखा,
हर छोटे पल में
खुशियों का ख़ज़ाना सीखा।

तेरे आने के बाद
ज़िंदगी सिर्फ़ सांसों का नाम नहीं रही,
हर धड़कन में एक एहसास है
जो तेरे बिना कहीं नहीं रही।

तेरे आने के बाद
ज़िंदगी बदल गई है यूँ,
अब हर पल में बस तू है…
और हर पल में जीने की वजह भी तू।

डॉ रुपाली गर्ग
मुंबई महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *