
मां माटी मानुष अवतार
जन्मदिन है आज जिनका
वे है रविंद्र नाथ टैगोर
हम श्रद्धा वनत बारंबार
गीतांजलि के महान रचनाकार
कवि चित्रकार एंव संगीतकार
महान नाटककार उपन्यासकार
निबंध कार एंव कहानी कार
मां शारदा देवी के पुतर
पिता श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर
जन्म कोलकाता सन 1861 में
उत्सव पर्व था ठाकुर की बाड़ी में
पूत के पांव पालने में दिखते थे
8 वर्ष की उम्र में कविता लिखते थे
16 वें साल में बने कहानीकार थे
18 साल में बन गए चित्रकार थे
रची थी सन 1913 में गीतांजलि
विश्व पुरस्कार नोबेल उनकी झोली
सन 1921 में विश्व भारती खोली
राष्ट्र गान रच भारती की जय बोली
विश्व के महान चित्रकार
बंगाल के महान उपन्यासकार
ठकुरानी बहू का बाजार
उपन्यास गोरा उनका शाहकार
उनकी अमर कृति काबुलीवाला
प्रमुख कृति थी चित्रांगदा
कविताओं में प्रमुख कार्णिका
चित्रण चैताली और क्षणिका
आओ प्रणाम करें राष्ट्रगान के रचनाकार का
जिन्हें सम्मान मिला विश्व सरकार का
7 अगस्त 1943 वर्ष में हुआ निधन
भारत भूमि हुई थी निर्धन
करें राम इंदौरी बार-बार वंदन
नोट बोल्ड अक्षरों उनके कार्यों एवं पुस्तकों के नाम दिए गए हैं
राम वल्लभ गुप्त “इंदौरी”












