
पिता देवेंद्र नाथ और माता शारदा देवी के पुत्र थे रवीन्द्र नाथ टैगोर जी
गीत, संगीत, काव्य और ज्ञान के
सच्चे वाहक थे रवीन्द्रनाथ टैगोर जी
07 मई 1861 में कोलकाता में जन्मे साहित्यकार और दार्शनिक रवींद्र नाथ टैगोर जी
प्रथम भारतीय विश्वविख्यात नोबेल पुरस्कार विजेता थे रवींद्रनाथ टैगोर जी
बंगला भाषा में थी रची गयी काव्य संग्रह ‘गीतांजलि’
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानक और अंग्रेजी अनुवाद की संवाहक बनी ‘गीतांजलि’
‘जन गण मन’ है राष्ट्र गीत हमारा
52 सेकेंड में गाते हैं हम
‘आमार सोनार बांग्ला’, टैगोर जी का उपहार बांग्ला देश को पहुँचाते हैं हम
‘गुरुदेव’ उपनाम मिला उन्हें
राष्ट्रपिता गाँधी जी से
अंधकार को दूर करें हम
ज्ञान, विज्ञान की आंधी से
‘रवींद्र संगीत’ की धूम मची है सारी दुनिया में
उनकी रची ‘बाईबिल’ भी
सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है दुनिया में
सरोज बाला सोनी
कवयित्री












