
“जो हमारी रक्षा के खातिर
दिन -रात को एक करते हैं
अपने शान -शौकत को खोते हैं
उसे ही हम पुलिस वाला कहते हैं”
पुलिस समाज का रक्षक है जो समाज को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। पुलिस हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसकी आवश्यकता है। समाज में अशांति और अवांछित हिंसा से मुक्त माहौल बनाए रखने में पुलिस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस का कर्तव्य है कि वे देश के नागरिकों की रक्षा करें। इसलिए उन्हें पूरे देश में तैनात किया जाता है। जब भी कोई देश में कानून और व्यवस्था को तोड़ता है, तो पुलिस हस्तक्षेप करती है, अपराधियों को पकड़ती है और उन्हें सलाखों के पीछे डालती है। पुलिस की वर्दी का रंग खाकी होता है। पुलिस जनता की सुरक्षा करते हैं, खासकर तब जब कोई आपात स्थिति हो। हमारे जीवन में पुलिस का बहुत महत्व है। पुलिस को प्रतिदिन कई तरह के काम करने पड़ते हैं। एक पुलिस कर्मी की जिम्मेदारी होती है कि वह सुनिश्चित करें कि समुदाय सुरक्षित रहे और अपराधी पकड़े जाएं। पुलिस अधिकारी कानून लागू करते हैं, अपराध को रोकने का काम करते हैं, अपराधिक गतिविधियों से लड़ते हैं और व्यवस्था बनाए रखते हैं। कभी-कभी तो ऐसा देखा जाता है कि वह अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
“दिन हो या रात, धूप हो या बरसात
आपकी सेवा के लिए पुलिस आपके साथ आपके साथ”
पुलिस थानों में कई भूमिकाएं निभाती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपराध दर के आधार पर इन्हें गांवों , कस्बों में,शहरों में पोस्टिंग की जाती है। जब चुनाव कार्य, सार्वजनिक प्रदर्शन और हड़तालें होती हैं तो पुलिस निर्णायक भूमिका निभाती है। शांति और व्यवस्था बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है, यही उनकी सेवा को सर्वोच्च बनाता है। रक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी बलों में से पुलिस बल
असाधारण है क्योंकि वे जनता के साथ निकटता से जुड़े होते हैं। यह सच है जब वह कहते हैं कि पुलिसकर्मी कानून और व्यवस्था के संरक्षक हैं। एक पुलिसकर्मी पर हमेशा तनाव अधिक होता है, क्योंकि उनके काम में हर दिन जोखिम उठाना पड़ता है।
“पुलिस वालों पर जिम्मेदारी का सवाल होता है
इन्हें खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल होता है”
ऐसे ही बहुत उदाहरण देखने को मिलते हैं जब पुलिसकर्मी अपराधियों की तलाश में निकलते समय कार्रवाई में मारे जाते हैं। वे अपराधियों को खत्म करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा की दोहरी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा वे अपने आसपास किसी भी आपात स्थिति की परवाह किए बिना सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं।
हम देखते हैं कि पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर लगी रहती है। चाहे शनिवार हो ,या रविवार हो, त्यौहार हो या छुट्टी हो, वह हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। पुलिस की बहुत कठिन भूमिका होती है, पर वे इसे बखूबी निभाते हैं। कानून की रक्षा की खातिर हमेशा तत्पर रहते हैं। कानून की रक्षा करना कोई आसान काम नहीं होता है।
हम देखते हैं कि पुलिस का काम वाकई बहुत कठिन है। बहुत सारी जिम्मेदारियां उनके सिर पर होती है। हम सुरक्षा के लिए उन पर निर्भर करते हैं। पुलिस एक राष्ट्र के नागरिक समाज के संरक्षक के रूप में होने के नाते, यह परम आवश्यक होता है कि वे अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाएं।
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और मूल्यवान है। समाज की सेवा करने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। हालांकि एक पुलिस अधिकारी के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन उनकी नौकरी में औरों की तुलना में अधिक जोखिम है।
डॉ मीना कुमारी परिहार












