Uncategorized
Trending

यादों का पुराना संदूक

मन का एक कोना खाली
आज भी संजोकर रखती हूं।
कहीं भर ना जाए वह कोना
आज भी कोशिश करती हूं।

यादों का पुराना संदूक सा वह
हर बार ख्यालों में रहता है ।
मिलती जीने की प्रेरणा अक्सर
आगे बढ़ने को अग्रसर करता है।

जीवन की इस आपाधापी में
वक्त जाने कब गुजरता है ।
रहती हर वक्त मायूसी चेहरे पर
दिन जाने कब ढलता है।

सुखद यादों का संदूक पुराना
झांकने को जब भी मिलता है ।
चुरा लेती हूं थोड़ी सी फुर्सत
सुकून भरा चेहरा मुस्कुराता है।

स्वरचित :- उर्मिला ढौंडियाल ‘उर्मि’
देहरादून (उत्तराखंड)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *