Uncategorized
Trending

सशक्त साहित्य सेवा सम्मान 2026


जबलपुर : लोक संचेतना फाउंडेशन के अंतर्गत सशक्त हस्ताक्षर के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के भव्य कार्यक्रम में तिथि 10 मई 2026 को स्थल रानी दुर्गावती संग्रहालय, कला विथिका सभागृह, भंवरताल, जबलपुर में आयोजित हुआ। जहां देश के हर कोने से कवि, कवयित्री, साहित्यकार प्रेमी, शिक्षविदों व समाजसेवी आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सशक्त हस्ताक्षर स्मारिका 2026 का विमोचन हुआ। एवं सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक आचार्य गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी के विशेष आमंत्रण पर जिला बैतूल के आमला शहर से डॉ. हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’ मेहरा जो वर्तमान शिक्षक, कवि, लेखक व समाजसेवी उपस्थित हुए। सशक्त हस्ताक्षर चयन समिति के द्वारा हरिप्रेम मेहरा की मौलिक रचना का चयन व प्रकाशन हुआ। जिसका शीर्षक “अनमोल रत्न अनुपम उपहार” नामक लोक मंगल गीत का गान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्वतजनों अतिथियों के द्वारा सशक्त हस्ताक्षर दुपट्टा, मोती माला, सशक्त हस्ताक्षर स्मारिका 2026, पुस्तक पेन एवं “सशक्त साहित्य सेवा सम्मान 2026” से मंच पर सम्मान देकर गौरवान्वित किया गया। इस उपलब्धि के लिए सभी ईष्ट मित्रों, सामाजिक बंधुओं, नगरवासियों, रिश्तेदारों व परिवार सदस्यों के द्वारा उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना कर ढेरों शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *