
संस्कारधानी जबलपुर में चतुर्थ वार्षिक
उत्सव के अवसर पर कवि संगम त्रिपाठी जी संस्थापक हिंदी प्रचारिणी सभा एवं
सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक श्री गणेश श्रीवास्तव जी “प्यासा” की सानिध्य में भव्य कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह 10 मई 2026 को रानी दुर्गावती संग्रहालय के कला वीथिका कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि डॉ. नीरज चौधरी “नीर” को उनके साहित्य सेवा में किये गये अतुलनीय कार्य के लिए मान.श्री महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे जी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ अतिथि डॉ.अन्नपूर्णा तिवारी की उपस्थिति , मदन श्रीवास्तव , राजेश पाठक,अमर सिंह वर्मा ,अरुण शुक्ल, बालमुकुंद लखेरा, शिवानी भगत जी आदि अन्य वरिष्ठ कवि जनों की मौजूदगी में अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नीरज चौधरी ने अपनी कविता “ये नया हिंदुस्तान है” , “अब मुलाकात नहीं होती” और अन्य मुक्तकों के माध्यम से
मौजूद दर्शकों और कविवरों का सम्मान आशीर्वाद आशीष प्राप्त किया।
सिद्धेश्वरी सराफ जी ने मंच का संचालन
किया।
इस सम्मान के लिए नीरज कुमार नीर ने हृदय तल से मान.संगम त्रिपाठी जी आदरणीय गणेश श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।












