Uncategorized
Trending

समझ

समझ सबमे है समझदारी नही आती
मुद्दों की बात समझ नही आती
एक तरफा प्रेम कभी सफल नही होता
ये बात किसी के समझ क्यों नही आती
समझ सबमे है समझदारी नही आती

सच बोलनेवाला ही दुनियाँ मे बुरा है
सारी लान्छनों का जिम्मेदार एकलौता वो सुरा है
छदम प्रेम पर ही दुनियाँ आज भी क्यों डूबती इतराती
समझ सबमे है समझदारी नही आती

हकीकत का आइना ही क्यों खराब होता है
ये कैसी नियामत कि इन्सान क्यों नवाब होता है
सच से रुबरू होने की हैसियत क्यों इन्सान मे नही आती
समझ सबमे है समझदारी नही आती

दुनियादारी सब सिखाते दुनियां से दूर क्यों जाते है
खुद की बजाये सारे एब दुनियाँ मे ही क्यों पाते है
इंसानी फितरत है दुनियाँ ही बुरी नज़र आती
समझ सबमे है समझदारी नही आती


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *