Uncategorized
Trending

खूबसूरत जिंदगी

जिंदगी की राहों में कुछ चेहरे खास मिल जाते हैं,
सूने से दिनों में भी जो रंग हजार भर जाते हैं।
कभी हँसी बनकर होंठों पर खिल जाते हैं,
कभी दर्द में चुपचाप सहारा बन जाते हैं।

दोस्तों के साथ बिताया हर पल सुहाना लगता है,
थका हुआ ये दिल भी फिर दीवाना लगता है।
उनकी बातों में जैसे बचपन लौट आता है,
हर गम कहीं दूर आसमान में खो जाता है।

कभी चाय की चुस्कियों में शाम गुजर जाती है,
कभी बेवजह हँसी सारी रात सजा जाती है।
ना कोई मतलब, ना कोई दिखावा होता है,
सच्चे दोस्तों में बस दिल का रिश्ता होता है।

जब दुनिया समझने से इंकार कर देती है,
दोस्ती बिना बोले हर बात सुन लेती है।
भीड़ में भी जो अपना एहसास दिलाते हैं,
वही दोस्त जिंदगी को हसीन बनाते हैं।

कुछ रिश्ते किस्मत से मिलते हैं इस जहान में,
दोस्ती उनमें सबसे खूबसूरत लगती है जान में।
मेरी हर खुशी में जिनका नाम शामिल है,
मेरी जिंदगी का सबसे हसीन हिस्सा वही दिल के काबिल है।

नेहा कुमारी
अखनूर जम्मू कश्मीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *