
सबसे प्यारा,
सबसे न्यारा,
है मेरा स्कूल l
बड़ा सुहाना,
बड़ा निराला ,
है मेरा स्कूल ll
ज्ञान का स्कूल मन्दिर है,
माता सरस्वती का यह पावन घर है l
मिलता हम सबको ज्ञान यहा है,
ऐसा सुंदर यह मन्दिर है ll
ज्ञान-विज्ञान हम स्कूल से पाते,
स्कूल हम सब नित दिन जाते ll
स्कूल में फुलवारी खूब लगाते,
स्कूल को हम प्रतिदिन खूब सजाते ll
स्कूल बिन न विद्या मिलती,
स्कूल बिन जीवन का कल्याण न करती l
स्कूल बिन न होती है तरकी,
स्कूल ही है हम सबकी तरकी ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई,
जिला सिवनी, (म. प्र.), पिन कोड 480771












