हमारे शिवोहम प्रकाशन की संस्थापिका प्रतीक्षा गाँगुली नाथ जी एवं प्रशांत कुमार नाथ जी को वैवाहिक वर्षगांठ

हमारे शिवोहम प्रकाशन की संस्थापिका प्रतीक्षा गाँगुली नाथ जी एवं प्रशांत कुमार नाथ जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ जी।।
हमारे शिवोहम प्रकाशन की संस्थापिका,
प्रतिक्षा गाँगुली जी,प्रशांत कुमार जी को,
उनकी पावन वैवाहिक वर्षगांठ पर,
हम सब मिलकर देते आज बधाई है।।
प्रतीक्षा मैम सहज मुस्कान से,
सभी से घुलमिलकर रहती है।
हमारी बाधाओं को दुर करके,
वो त्वरित समाधान कर देती है।।
सदैव समय पर काम करना,
काव्य गौष्ठी आयोजन करना।
नित्य ईर्ष्या,द्वेष से भी दुर रहना,
निराश मन मे नव आश जगाना।।
घर,परिवार और संस्थान चलाना,
नित्य मैनेजमेंट पर यूं ध्यान देना।
रचनाकारों को यूं अलंंकृत करना,
समाज को भी यूं जागरूक करना।।
प्रशांत जी द्वारा नये विषय देना,
राष्ट्र चिंतन पर हमें राह दिखाना।
साहित्यकारों को प्रोत्साहन देना,
अवाम की आवाज़ बुलंद करना।।
आपका हँसता खिलता परिवार रहे,
सदैव खुशियों की यूंं ही भरमार रहे।
आप जीवन में आगे यूंं ही बढते रहे,
हमें यूं मार्गदर्शन आपका मिलता रहे।।
मुन्ना राम मेघवाल ।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।












