Uncategorized
Trending

भारतीयता

यदि कम पैसा है तो
थोड़ा कम पढ़ाओं
मगर अभिभावकों से
विनती है भारतीयता
औंर सभ्यता अवश्य
बच्चों को सिखाओं
माँ बाप पहले गुरू
होते हैं ऐ तो समझ पाओं
जो बनाओगें बच्चों को उदंड यूँ ही
फिर स्वतः ही मां बाप को
भी मिलेगा दण्ड कहीं न कहीं
क्योंकि विद्या विनय सिखाती है
उद्दंडता की नहीं कोई माफी है
यदि उदडंता भारतीयता पर हावी हुई
समाज नहीं करेगा माफ जो
भारतीयता की बर्बादी हुई
ऐ विवेकानन्द राधाकृष्णन्
को धरती है
यहाँ सदियों से सभ्यता पलती है
बच्चों को देखकर परिवार का पता चलता है
बच्चों के चेहरे से उसका संस्कार झलकता है
संस्कारित बच्चे कभी असफल
नहीं होते
दुआओं से ऐ फलित होते है
गुरु और परिवार से दुआऐं
पाते है
समाज में शीर्ष मुकाम तक
जाते है

शीलू जौहरी भरूच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *