राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण व सामा. विज्ञान प्रतियोगिता 2026 साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर में दिनाक 20 व 21 अगस्त 2026 को आयोजित गई

जिसमें मार्गदर्शी शिक्षक श्री एन. के. गौतम के अथक प्रयास व कुशल मार्गदर्शन में कु. अंबिका साहू कक्षा 8 वी शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी विकास खण्ड कुरई जिला सिवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर जिला व संभाग का नाम गौरांवित किया l शिक्षक श्री एन के गौतम व छात्रा कु अंबिका साहू की इस उपलब्धि पर स्कूल शिक्षक व परिवहन मंत्री श्रीराव उदय प्रतापसिंह जी, आयुक्त, कलेक्टर,डी ई ओ, डी पी सी प्राचार्य महोदय , अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक व पालकों दुवारा बधाई एवं शुभकामनाऐ दे कर शिक्षक व छात्रा के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएँ कि गई l
इसके साथ ही एम एल बी उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिवनी से मार्गदर्शक शिक्षिका निशा ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्रा कु. जनवी रजक 8 वी पर्यावरण मॉडल व कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय गोरखपुर से मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमति आ अंजना शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रा कु. संजना उईके 8 वी गणित मॉडल व कु. अंजू काकोडिया 8 वी ने में सहभागिता किया












