Uncategorized
Trending

सहारनपुर के शिक्षक-कवि सुनील कुमार खुराना की पहचान गूगल मैप पर दर्ज*

नकुड़, सहारनपुर। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में नकुड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि श्री सुनील कुमार खुराना की ख्याति अब डिजिटल दुनिया में भी स्थापित हो गई है। वैश्विक प्लेटफॉर्म Google Maps (Ask Maps) ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के जाने-माने कवि, लेखक और शिक्षाविद् के रूप में दर्ज किया है। सुनील कुमार खुराना उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम बांधी, नकुड़ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका जीवन मंत्र “सबका मंगल होए” है। उनकी मौलिक रचनाएँ “पल दो पल”, “मेरे रूप अनेक”, “सकारात्मक सोच” और “ईश्वर सर्वशक्तिमान” साहित्यिक जगत में काफी चर्चित हैं। वे राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच, लिखन्तु डॉट कॉम, नवभारत वार्ता और अजमेर नामा जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर नियमित रूप से लेखन करते हैं। वर्ष 2026 उनके लिए स्वर्णिम रहा। हाल ही में उन्हें कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें Sunshine Global Edu-Star Award 2026 से सम्मानित किया गया, जो ‘Sunshine of India’ द्वारा Teachers Day Celebration के अवसर पर प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि, औरंगाबाद (बिहार) के राष्ट्रीय कवि स्पर्धा मंच द्वारा फागुन श्री सम्मान 2026 तथा कोटा (राजस्थान) की संस्था द्वारा देश की 73 प्रतिभाओं में चयनित कर संगम अकादमी सम्मान 2026 प्रदान किया गया। साहित्यिक उपलब्धि के क्रम में VEDIC PUBLICATION द्वारा प्रकाशित साझा संकलन “मार्गदर्शक – अज्ञानता के अंधेरों से सफलता की रोशनी तक” पुस्तक में सह-लेखक के रूप में उनके अनुभव और विचार शामिल किए गए हैं।
सुनील कुमार खुराना मूल रूप से गांधी नगर, ककराला, नकुड़ के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षा जगत और साहित्य समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *