
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2026 ॥ 05. सितम्बर 2026 शासकीय हाईस्कूल ऐरमा मे युवा नेता भाई मंयक तिवारी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न _ हमारे देश में प्रत्येक वर्ष महान दर्शनिक शिक्षविद् भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है, शुभ अवसर पर शासकीय हाईस्कूल ऐरमा विकासखंड कुरई के समस्त शिक्षकों को सम्मान विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों व ग्राम ऐरमा के जुझारू शिक्षित युवा प्रेरणास्त्रोत भाई मयंक तिवारीजी व श्री लक्ष्मी प्रसाद वर्माजी (पूर्व उप सरपंच ) एवं ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर शाल श्रीफल व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया | शिक्षकों में सर्वश्री आर के गरेवाल प्राचार्य श्री केण्पी० डोंगरे (H.M.) श्रीमति रुकमणी पटले एम.एल राय अनिल राजपूत एन के डहरवाल जितेन्द्र वासनिक श्रीमति शरदपाल श्रीमति रीना पटले श्री संतोष जायसवाल अफसाना खान जी सुनील राय एवं श्री धरम डेहरिया जी का सम्मान किया गया । विद्यालय परिवार की ओर से समस्त विद्यार्थियों व भाई मयंक तिवारी जी का आभार व साधुवाद व्यक्त किया गया।
रीना पटले शिक्षिका
शासकीय हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला सिवनी मध्यप्रदेश













