
नवोदित सहित नामचीन कवि-कवयित्रियों की सहभागिता से सफल रहा कार्यक्रम
वारासिवनी स्थित राधाकिसन मिश्र सभागार में काव्य गोष्ठी सह कवि समागम का आयोजन 6 सितंबर को किया गया। कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री संदीप मिश्रा (सभापति नगर पालिका परिषद वारासिवनी), अध्यक्षता श्री मनोज पाराशर (व्यंग्यकार वारासिवनी) तथा विशेष अतिथि श्री सुनील पिपलेवार (पूर्व पार्षद वारासिवनी), श्री श्री प्रणय श्रीवास्तव अश्क (व्यंगकार वारासिवनी),श्री छगन पंचे व्यंग्य कवि गोंदिया, श्री संतोष नयकाने गीतकार गोंदिया, श्री असीम आमगांवी शायर आमगांव, श्री मनोज मुस्सवीर गोंदिया, श्री कवि श्री ईमानुएल दीप उकवा, श्री दिनेश मानसून हास्य कवि मलाजखण्ड, श्री कुंजकिशोर विरूरकर कवि बालाघाट तथा श्रीमती सरीता कोहिनुर वारासिवनी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। गोष्ठी का संचालन हास्य व्यंग्य कवि श्री शैलेश “शैल” बालाघाट द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी की प्रस्तावना सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अंतु झकास के द्वारा रखी गई। आभार श्री लक्ष्मीचंद ठाकरे हास्य कवि डोंगरिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर व्यंग्य कवि श्री मनोज पारासर का उनकी काव्य उपलब्धि के लिये शाल -श्रीफल से सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में जिले एवं महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के कवियों ने गीत, गजल, हास्य व्यंग्य, गजल, कलाम सुनाकर गोष्ठी सह समागम को कामयाब बनाया. काव्य पाठ के सहभागी कवियों-कवयित्रियों में सुश्री लता शबनम बालाघाट, सुश्री माधुरी किरण बालाघाट, सुश्री नीलू सावलानी बालाघाट, कुमारी करूणा राउत पीजी कॉलेज बालाघाट,प्रोफेसर नरेन्द्र गमगीन पीजी कॉलेज वारासिवनी,श्री भाउराव महंत गीत गजल भरवेली, श्री साजिद खैरो शायर मेहंदीवाड़ा, श्री किशोर सागर छिपेश्वर पेरोडी बालाघाट,श्री बसंत पटले विराट ओज कवि भरवेली, श्री गोपालदास सरल हास्य कवि पायली, श्री शिवम तरवरे युवा शायर उकवा,श्री प्रदीप दर्शन गीतकार झालीवाड़ा, श्री मनोज रामटेके व्यंग्यकार भरवेली, श्री सुनील डोंगरे गीतकार कटंगी, श्री हलचल बालाघाटी गजलकार कटंगी, श्री गजेन्द्र मधुकर हास्य कवि लालबर्रा, श्री सचिन हीरापुरी हास्य कवि भरवेली, श्री चंद्रेश तुफानी हास्य कवि भरवेली, शेख चांद हास्य कवि भरवेली, श्री तुमेश पटले गीतकार कनकी,श्री मकसूद खान भरवेली, मोईनअंसारी मेहंदीवाड़ा, शिवा त्रिपाठी उकवा, मोइन अंसारी मेहंदीवाड़ा,चंद्रप्रकाश उके शायर सिकन्द्रा की सहभागिता रहीं।
शैलेश शैल
मंच संचालक
हास्य व्यंग्य कवि













