Uncategorized
Trending

जगत जननी माँ भगवती

स्तुति काव्य

पधारो हमरे अंगना माई
दिन की वो शुभ घड़ी आई

पावन तुमरे चरण पखारे माई
चरण धो लाल महावर लगाई

हलवा पूरी का भोग लागे
कन्या पूजन से खुशियां आवे माई
गरबा करत बालक बालिका तुमरी भक्ति सुहाई

नव रूपों मे माँ तुम हमरे घर आंगन मे आई
गलती कौनू होई जाये तो क्षमा हमका चाही

हमरी अभिलाषा को पूर्ण करो माई
जगत जननी जगदात्री जगत की हो माई

तुमरे पांव पखारे माई
जीवन हमारा सफल होई जाई

कृपानिधान करूणादायी माँ भवानी मेरी माई
सर्वत्र हीं माँ सदा सुहाई

जगदंबा रूप काली रूप देख मन अत्यंत ही हर्षाइ
पावन तेरा रूप माँ आशीष तेरा मन भावे सुखदायी

जो जने पायें तुम्हारे तर जायें माँ सातों जनम का त्रास
एईसन माँ का आशीष एईसन माँ का वास

सुखदायिनी अमृतदायिनी ममतामयी माँ शारदा माई
जनम जनम के पाप कटे जो भजे तुमरा ही नाम सदैव माई।

बोलो सांचे दरबार की जय
बोलो शारदा माई की जय
बोलो जोगनी माई की जय
बोलो दुर्गा भवानी की जय
बोलो काली माई की जय

स्वरचित स्तुति माँ भवानी के श्री चरणों मे

संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *