Uncategorized
Trending

धन वैभव की दाता लक्ष्मी माँ

शीर्षक- दीपो का त्यौहार
विधा- कविता

कमल पुष्प पर विराजित माता, जग में महिमा आपकी महान,
धन वैभव की दाता लक्ष्मी, आपसे रोशन सकल जहान।
स्वर्णिम आभा मुख पर छाए, करुणा का भंडार हो आप,
भक्तों के जीवन में भरतीं, सुख-समृद्धि के अनुपम आप।
जहाँ प्रेम और शुद्धता हो, वहाँ आपका वास रहे,
मेहनत, सेवा, सत्य के पथ पर, आपका आशीर्वाद रहे।
दीप जलें हर आँगन में माँ, खुशियों की बरसात हो,
हर घर में खुशहाली आए, प्रेम और सौगात हो।
अन्नपूर्णा बन अन्न दीजिए, सबके घर भंडार रहें,
निर्धन के जीवन में माता, आशा के उजियार रहें।
धन के संग सद्बुद्धि देना, अहंकार को दूर करो,
मानवता की राह दिखाकर, जीवन को भरपूर करो।
नहीं माँ केवल स्वर्ण चाहिए, सद्विचार का धन देना,
ज्ञान, दया और कर्मठता का, हम सबको वरदान देना।
हे महालक्ष्मी जगत जननी, रखना सबका मान,
आपकी कृपा से सुखमय हो, भारत देश महान।
जय माँ लक्ष्मी! जय महालक्ष्मी!
रचनाकार – नंदकिशोर गौतम
माध्यमिक शिक्षक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकौडी
विकासखंड – कुरई,
जिला – सिवनी
मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *