Uncategorized
Trending

इस दिवाली कुछ ऐसा हो

हर आँगन में दीप जलें,
हर दिल प्रेम से रोशन हो।
हर चेहरे पर हँसी खिले,
हर घर में उल्लास रहे।
हर घर में खुशियाली हो,
इस दिवाली कुछ ऐसा हो।

रंगोली के रंगों में,
कुछ सपने अपने भी सजे,
उदास आँखों में भी,
खुशियों की उम्मीद सजे।
अभाव किसी के जीवन में न हों,
इस दिवाली कुछ ऐसा हो।

मिठाइयों की खुशबू फैले,
रिश्तों में मिठास घुले,
जो रूठे हैं बरसों से,
उनके मन के द्वार खुलें।
हर आँगन सुख से सिंचित हो,
इस दिवाली कुछ ऐसा हो।

अपनेपन के सुंदर दीपक,
प्रेम की लौ भी साथ जलें।
अपने संग सबके मंगल की,
कामना हम मिल करें।
शुभ मंगल हो जाये हर ओर,
इस दिवाली कुछ ऐसा हो।

डॉ. दीप्ति खरे
मंडला(मध्य प्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *