Uncategorized
Trending

धीरेन्द्र खुद कहें शास्त्री

उम्र धीरेन्द्र की 35 साल कुछ नहीं ज्ञान,
वह बने सभा में ज्ञानी कहा उसका मान।

बिगड़े उसके बोल कहा कभी बोलें तोल,
धरा पर बज रहे हैं अब इज्जत की ढ़ोल।

बाप ने दिया नाम धीरेन्द्र खुद कहें शास्त्री,
उपेक्षा करें था वह भूल गया अपनी बारी।

बातें सर्वदा उसकी हर पल बड़बोले जैसी,
सुर नहीं थे उसके संत भाषा बोले थे वैसी।

अपने भारत की धरा पर धीरेन्द्र के थे चर्चे,
मानवता की लाशों पर काटता था वह पर्चे।

धरा पर लोगों ने उसको बहुत था समझाया,
नहीं बात समझ आई वह खुद ईश्वर पाया।

भरी सभा में कही बात राम तेरा कृष्ण तेरा,
खुद नहीं समझ पाया तेरा जोगी वाला डेरा।

मगरूर बन खुद को मानें था वह भगवान,
तुच्छ समझता सबकों माने खुद गुणवान।

जब धीरेन्द्र कहता खुद को ईश्वर का साया,
फिर भी भूमि पर अच्छा नर नहीं बन पाया।

         सुनील कुमार खुराना 
   नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *