Uncategorized
Trending

प्रकृति का अर्घ्य छठ पर्व

​है ऐतिहासिक चरित्र, है परंपरा कथा पुरानी ,
प्रकृति से मनुष्य का रिश्ता, बात हमने मानी ।
वैदिक ऋचाओं सा पावन, यह अनुपम पर्व है,
मिट्टी, जल, सूरज, वसुधा , अगाध सा स्वर्ग है।

​नमक वर्जित, उपवास लंबा, भोग से ऐसी दूरी,
संयम और सादगी की, देखो हर रीत है पूरी।
सिला हुआ वस्त्र न पहने, न कोई चकाचौंध यहाँ,
प्रकृति के चरणों में झुकना, बस समर्पण है जहाँ।

भोगने को नहीं बनी है, ये धरा और ये गगन,
सिर झुका के शीश नवाए, नतमस्तक हुआ मन।
जीवन के आगमन की पूजा, जीवन के ढलने का गान,
डूबते और उगते सूरज को, अर्पित होता है सम्मान।

​घाटों पर उमड़ी है देखो, श्रद्धा की पावन धारा,
गूँज रहा छठी मइया का, स्वर बनकर यह उजियारा।
पीली धूप, सुकोमल किरणें, सूप भरा नेह से सारा,
डूबते भास्कर को अर्घ्य, फिर उगते का उजियारा।

बाँस के सूप और दउरे में, ठेकुआ-फल सजाए,
निर्मल जल में खड़े भक्तगण, नदियाँ शीश झुकाए।
पान कसैली अलता श्रद्धा सुमन अचरा पर उठाए,
वर्ष भर कुशल रहे कुल परिवार तब यह पर्व मनाए।

जीवन की हर एक पड़ाव , है सहज स्वीकार ,
प्रकृति के इस प्रांगण में, सबने जिया प्यार ।
सामुदायिक भाव सजा, नदियों का सत्कार,
जल-थल को निर्मल रखने का, कर्तव्यों का संसार।

आज जलवायु संकट है भारी, अस्तित्व पर आन परा ,
आई आपदा -विपदा बन यह, असंतुलन है बरा।
देवी का स्मरण जो करते, यह संकल्प भी लो ज़रा ,
प्रकृति को सहज बनाएँ, हम रखे उसका मान सारा।

प्रकृति बचेगी तभी तो, बचेगा यह पावन त्योहार,
छठ सिखाए जीना हमको, और सहेजे यह संसार।
सभी वर्ती को नमन वंदन, नरेन्द्र करे आभार ,
तन निर्मल मन निर्मल निर्मल हो जगत संसार ।

नरेन्द्र कुमार
बचरी (तापा), अखगाॅंव, संदेश, भोजपुर (आरा), बिहार-802352

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *