Uncategorized
Trending

बदलते परिवेश में संस्कारों की प्रासंगिकता

परिवेश बदलता रहता है, बदल रहे व्यवहार,
संस्कारों से ही सँवरता, जीवन का आधार।
तकनीकी युग की चकाचौंध में, भूलें नहीं विचार,
आधुनिकता के साथ सँजोएँ, संस्कृति का सार।

बड़ों का आदर करना सीखें, छोटों से स्नेह जताएँ,
वाणी में मधुरता रखकर, रिश्तों को महकाएँ।
माता-पिता के त्याग तपस्या, कभी न व्यर्थ गँवाएँ,
गुरु के ज्ञान और सीखों से, जीवन सफल बनाएँ।

धन-दौलत से बढ़कर जग में, संस्कारों का मान,
सच्चाई, सद्भाव, विनय से, बढ़ती है पहचान।
अधिकारों के साथ निभाएँ, कर्तव्यों का भान,
परहित और सहयोग बने, जीवन का अभियान।

नई पीढ़ी को देनी होगी, नैतिकता की थाती,
सद्विचार की नींव हमेशा, उज्ज्वल भविष्य बनाती।
परिवर्तन को सहज अपनाएँ, जड़ता दूर भगाएँ,
पर मूल्यों की जड़ों से अपने, संबंध न टूटने पाएँ।

संस्कारों की ज्योति जलाकर, तम का करें विनाश,
मानवता के पथ पर चलकर, जग में भरें प्रकाश।
युग चाहे जितना बदले, मूल्य रहें बरकरार,
संस्कारों से ही संभव है, सुंदर समाज निर्माण।


डॉ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *