Uncategorized
Trending

तुलसी विवाह

दैत्यराज कालनेमी के पुत्री वृन्दा निकली श्री हरि के भक्त
विवाह हुआ उनके दैत्य जालंधर के साथ,थे वे सख्त
तीनो लोको पर विजय पाकर ,अहंकार मे थे चूर
पत्नी वृन्दा के सतीत्व के कारण थे वे अजेय, और अपराजित ।

देवताओ ने श्री हरि का किये अनुशरण,मुक्त करे हमे
तब प्रभू ने सबो के कल्याण हेतु,जालंधर बने
सतीत्व भंग किये वृन्दा का,हुए जालंधर का अंत
तब शृन्दा ने श्रीहरि को श्राप दिये,बोले रहो पाषाण में ।

फिर वृन्दा ने आत्मदाह कर ली स्वयं को,बनी राख की ढेरे
उसी राख की ढेरे से उगे पौधा तुलसी की ,देखो विधी का फेरे
दिये श्री हरि ने तुलसी को एक वरदान कि,मै बनू शालिग्राम
हरेक वर्ष कार्त्तिक मास देव उठनी मे विवाह होगे संग तेरे ।

जगत मे हो गया सबो का कल्याण
जालंधर का हुआ अंत,देवताओ को मिला सम्मान
वृन्दा के अंत के बाद,तुलसी बन आयी
स्वयं श्री हरि उनके नीचे रहने लगे,बन शालिग्राम ।

चुन्नू साहा पाकूड झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *