
पापा मुझे भी बनवा दो सांसद
बनवा दो ना बनवा दो ना
मैं भी जन की सेवा करूंगा
मैं भी देश की सेवा करूंगा
पापा मुझे भी बनवा दो सांसद
बनवा दो ना बनवा दो ना
जाति -पाति का भेद मिटाऊंगा
एकता भाईचारे का अलख जगाऊंगा
पापा मुझे भी बनवा दो सांसद
बनवा दो ना बनवा दो ना
चोरी -डकैती को दूर करूंगा
सांसद बन धोखाधड़ी को खत्म करूंगा
पापा मुझे भी बनवा दो सांसद
बनवा दो ना बनवा दो ना
आजकल शहर में चुनाव का बड़ा शोर है
नहीं चल रहा कोई जोर है
सांसद चुनाव का हर तरफ होड़ है
पापा मुझे बनवा दो सांसद
बनवा दो ना बनवा दो ना
संसद बन भारत देश का नाम
बढ़ाऊंगा
मैं देश के काम आऊंगा
हो ऐसा सौभाग्य मेरा
डॉ मीना कुमारी परिहार













