Uncategorized
Trending

यौवन को ठेंगा दिखा गई

जवानी आकर चली गई
जर्जर काया बना गई
दुविधा सुविधा के झूले में
ईंर्ष्या द्वैष की आग जला
तन बदन को झुलसा गई
तपन डाह मन मे फैला गई
हमने तिनका तिनका जोडा
अहंकार का महल बनाया
खुद को सर्वेसर्वा समझा
चलने फिरने से लाचार कर गई
जवानी आकर कब चली गई
डगमग कदम चलना सिखा गई
यौवन को ठेंगा दिखा गई।

गोवर्धन थपलियाल दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *