नवाचारी शिक्षिका श्रीमती रीना पटले टीचर प्राइड अवार्ड 2026 से जबलपुर में हुई सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से डिजिटल भारत मीडिया द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर प्राइड अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को शहीद स्मारक ऑडिटोरियम गोलबाजार, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से शिक्षक, शिक्षाविद्, स्कूल संचालक एवं शिक्षा विशेषज्ञ सम्मिलित हुए।
डिजिटल भारत मीडिया के अनुसार यह आयोजन शिक्षकों के राष्ट्रीय सम्मान के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
**श्रीमती रीना पटले (मा.शि.) * शासकीय हाई स्कूल ऐरमा,* कुरई , जिला- सिवनी (मध्यप्रदेश) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सराहनीय, उल्लेखनीय नवाचारी कार्यों के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर प्राइड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया,उपरोक्त सम्मान से सम्मानित होकर शिक्षिका/लेखिका श्रीमती रीना पटले अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रही है, साथ ही परिवार व शिक्षक समाज में भी काफी खुशी की लहर है। शिक्षा के साथ-साथ इन्हें साहित्यिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट रचना कार्यों हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मानों एवं उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।
रीना जी आज भी लगातार अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, समयबद्धता, समर्पित भाव एवं विभिन्न नवाचारों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
टीचर प्राइड अवार्ड 2026 से सम्मानित होने पर डिजिटल भारत मीडिया एवं चयन समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।












