Uncategorized
Trending

धोखा मत दो किसी को

धोखा मत दो किसी को जीवन में,
यह बहुत बड़ा अपराध है|
विश्वास मत तोड़ो किसी का भी,
यह विश्वास घात है |

अपने स्वार्थ में लोग देते यहां धोखा,
तभी तो होती यारो मात है |
अगर दे साथ कोई मन से तो यहां,
जीत का होता आगाज है |

छल कपट से कमाया किसी का धन,
करता एक दिन बर्बाद है|
चाहे कुछ भी कर लो मगर दोस्तों,
छुपता नहीं कोई पाप है|

धोखा देने वालों को दिल कभी भी,
करता नहीं यारों माफ है |
जीवन में सुख व शांति उसी को मिलती,
जिसका मन चरित्र साफ है|
धोखा मत देना यहां किसी को भी,
यह बहुत बड़ा अपराध है|…

कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *