
क्या खोया, क्या पाया हमने,
किसका इस मन में मनन करें|
आने वाले समय का हम यारों ,
दिल से हम सब अभिनंदन करें|
नए इरादे लिए इस दिल में,
एक नई हम फिर उड़ान भरे|
पर्यावरण की रक्षा करें हम सब,
मिलकर हम यह संकल्प करें |
मानवता है पहला धर्म हमारा,
इसका हम दिल में ज्ञान करें|
सत्य वाणी बोले सदा मुख से,
सबका मन से हम सम्मान करें|
स्वार्थ छोड़कर अपने मन से,
राष्ट्रहित की हम सब बात करें|
क्या खोया, क्या पाया हमने,
इसका मन में अब मनन करें|
कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान













