Uncategorized
Trending

भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु रथोत्सव-2026 के पावन अवसर पर


॥ श्रीराधासर्वेश्वरो विजयते ॥
॥ श्रीभगवान्निम्बार्काचार्याय नमः ॥

मंगलाचरणम्

नीलाचल-निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र-सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥

जगन्नाथ मूल मन्त्र

ॐ श्रीजगन्नाथाय नमः।

प्रार्थना

जगन्नाथः स्वामी नयनपथगामी भवतु मे॥

SNSS Amethi Astro Office Puri स्थित प्रबंधन संस्थान द्वारा संरक्षित शाखा में आज भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य रथोत्सव के पावन अवसर पर लगभग 300 श्रद्धालु वैष्णव भक्तों के लिए जलपान, महाप्रसाद एवं आवास (रुकने) की समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।

इस पावन आयोजन में श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार के वैष्णव वृन्द भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं श्रीसुभद्रा जी के दिव्य रथोत्सव, भजन, संकीर्तन एवं महाप्रसाद सेवा में सहभागी होकर आध्यात्मिक आनन्द एवं भगवद्भक्ति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

समस्त श्रद्धालु वैष्णवजन सपरिवार इस दिव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की कृपा, दर्शन एवं महाप्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा सनातन वैष्णव संस्कृति के इस अनुपम उत्सव को सफल बनाएँ।

शुभकामना संदेश

श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज
श्रीनिम्बार्क पीठ, वृन्दावन पीठाधीश्वर
श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार
श्रीनिम्बार्क गाँव, गौरीगंज, सदर, जनपद अमेठी, उत्तर प्रदेश, भारत

की ओर से समस्त सनातन धर्मावलम्बी, वैष्णव समाज एवं विश्वभर के श्रद्धालुओं को भगवान महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी, श्रीबलभद्र जी, श्रीसुभद्रा जी तथा श्रीसुदर्शन भगवान के पावन रथोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएँ, शुभाशीष, अभिनन्दन एवं स्नेहाशीष।

जय श्रीजगन्नाथ।
जय श्रीराधे-कृष्ण।
हरिनाम संकीर्तन की जय।

जयजगन्नाथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *