
गुरुदेव की महिमा का सदा,
करूँ मैं दिल से गुणगान |
गुरुदेव ही तो जग में यारों,
देते हमें है सच्चा ज्ञान |
गुरु दिखाते हमें सत्य राह,
गुरु से मिला हमको मान |
गुरु से बड़ा ना कोई यहां पर,
गुरु जी हमारे हैं भगवान|
इस पावन धरा पर है जिसने,
रखा है गुरु जी का मान,
सच कहता हूं मेरे दोस्तों,
उसको मिला है सम्मान|
गुरु बिन ज्ञान नहीं मिलता है,
बात को मेरी तुम ये जान |
गुरु ब्रह्मा, विष्णु, महेश है|
गुरु है साक्षात भगवान|
गुरु सबका का कल्याण करें,
गुरुजी है जग में महान|
गुरुदेव के चरणों में सदा ही,
हम नित्य करे सब प्रणाम |
कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान













