Uncategorized
Trending

श्री कृष्ण भजन

तूंहीं दया माया है और तूंहीं जग संसार है
सुन कन्हैया रे तेरी माया अपरम्पार है
तेरे बिना कुछ भी नहीं सब कुछ बेकार है
सुन कन्हैया रे तेरी माया अपरम्पार है

तेरे बिना सुखा नहीं तेरे बिन बरसात है
तूंहीं काल चक्र है और तूंहीं दिन रात है
तेरे बिना जग में चारों ओर अंधकार है
सुन कन्हैया रे तेरी माया अपरम्पार है

तूंहीं आदी अनंत है और तूंहीं आदिनाथ है
तेरे अतिरिक्त कोई नहीं तूंहीं कायनात है
लेखक अलबेला पर कान्हा तूंहीं सवार है
सुन कन्हैया रे तेरी माया अपरम्पार है

चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *