Uncategorized
Trending

आओ ज्ञान का दीप जलाएं

आओ ज्ञान का दीप जलाएं,
भेदभाव छोड़कर मन से
सबको दिल से गले लगाएं
आओ ज्ञान का दीप जलाएं..

ना कोई छोटा ना कोई बड़ा,
यह बात सबको समझाएं |
कदम मिलाकर हम यारों,
सत्य राह सबको दिखलाए..

जात – पात की दीवारो से,
हम सभी आजाद हो जाएं|
एक दूजे को सम्मान देकर,
मानव होने का फर्ज निभाएं|

एक बगिया के फूल है हम,
इस गुलिस्ता की शान बढ़ाएं
राष्ट्र हित की बात करें हम,
भारत का हम मान बढ़ाएं |
आओ ज्ञान का दीप जलाएं ..

कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *