Uncategorized
Trending

पार्वती अष्टमी पर्व को समर्पित रहा कल्प कथा मंजूषा कार्यक्रम।

अंबेडकर नगर के कथाकार रमापति मौर्य कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा कार्यक्रम का अंक आदिशक्ति भगवती माता पार्वती के चाक्षुष मन्वंतर के पावन प्राकट्य उत्सव शुभ श्री पार्वती अष्टमी पर्व को समर्पित रहा।

बसंत विहार दिल्ली के विद्वान साहित्यकार अतुल कुमार खरे के कुशल संचालन में कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत कथाकार रमापति मौर्य जी को सरल एवं आत्मकथात्मक कहानियों के लिए कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित किया गया।

दिल्ली से जुड़ीं समीक्षक हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं कैथल हरियाणा के ज्योतिषाचार्य पण्डित जीतेंद्र शास्त्री जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *