Uncategorized
Trending

क्षणभंगुर

सत्य कर्म है क्या
और असत्य है क्या
जाने सब की अंतर्रात्मा
जान गया अगर सत्य को
कैसी भी हों परिस्थितियां
सदात्मा न करे परवाह।

क्षणभंगुर सी ये तेरी काया
रचा जगत ये उसकी माया
वो ही तो जीव को जग में लाया
यहां कोई अपना न पराया
ये दंभ कैसा ? क्या जीव जगत हर्षाया?

उसका भेजा मृत्युलोक तूं आया
मूढ़ नर स्वार्थ रत फिरे भरमाया
स्वयं को मान स्वयंभू
अपनी चतुराई पर स्वधर्म भुलाया
अपने कर्मों से किस को नहीं सताया ।

चार दिन की ये चांदनी
क्यूं सत्कर्म को भुलाया
कर्मों का लेखा जग पढ़ पाया
उस की बही में सब दर्ज कराया
ये मनुज जन्म पा क्यूं उसे नसाया ।

                              महेश शर्मा करनाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *