Uncategorized
Trending

हस्ती

हस्ती कुछ ऐसी हमारी मिटाये मिटती नही
लाख सितम तेरे हो मेरे रब निगाहें हमारी झुकती नहीं

सितम है कि पल पल की निशानी है
सुकून सिर्फ किताबों की कहानी है

दर्द भरपूर दिया तुने ए रब सिसकने का मौका भी ना दिया
रहती ज़िंदगी मे तसल्ली का खाली शब्द भी सुनाई ना दिया

ज़िंदगी नही हमे सजा मिली थी
दुनियाँ मे बेवजह आने की एक वजह मिली थी

गिला किसी से कुछ नही खुदी की ये लड़ाई है
गुनाह खता क्या होंगी सामने डटी खुदाई है

जिंदगी का नासुर ये सफर है गुजारना है
साँसों का मुकम्मल ये इम्तिहान है रोकना नही सँवारना है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *