Uncategorized
Trending

कारगिल विजय दिवस

आज विजय दिवस पर
मन आहत है
लगता है माँ बाप देशप्रेम
भूल गए
पैसे कमानें की ललक में
बच्चों के प्रति कर्तव्य ही भूल गए
अभी कुछ दिनों में भारतीय
बच्चों में जो उदण्डता देखी है
लगता है ऐ माँ बाप की
बच्चों के प्रति अनदेखी है
कैसे उहोंने उन्हें देश प्रेम और
बड़ों का आदर नहीं सिखाया
जिस भारत के बच्चे का देश
से प्रेम करने का नाता है
वह स्वतः ही देश के लिए
नतमस्तक हो जाता है
देश के वीर शहीदों की
भूरि भूरि प्रशंसा करता है
और सभी से करवाता है
हर भारतीय का अपने देश से
अन्त करण से नाता है
अपने देश की रक्षा के लिए
जिन जिन वीरों ने अपने
खून बहाऐें हैं
सदियों तक हम उनके समर्पण
को कभी नहीं भूल पाऐें हैं
जब जब भारतीयता की बात आएगी
हम उनको शीश नवाऐंगे
हम वीर शहीदों का ऋण
कभी उतार न पाऐंगे

शीलू जौहरी भरूच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *