
गुरु से मिलता ज्ञान ।
ज्ञान से मिले मान सम्मान ।।
समस्त गुरुओं को मेरा प्रणाम।।।
शिक्षा है जीवन का मूलभूत आधार ।
प्रथम गुरु मां से मिलता प्रेम और शिक्षा अपरंपार।।
बढ़ते कदम के साथ खुला स्कूल का द्वार ।
शिक्षण होता आसान।
जब मिले गुरु से ज्ञान।।
गुरु ज्ञान के हैं सागर ।
गुरु जीवन के हैं आधार ।।
उनका सम्मान ही हमारा संस्कार ।।
समस्त गुरुओं को मेरा सादर आभार।
जिनके कारण है जीवन में खुशियां अपार ।।।
प्रतिभा दिनेश कर
विकासखण्ड सरायपाली













