गुरू बिना न गुण मिलता है और गुरू बिना न ज्ञान
गुरू बिना न मिल पाता है इस जग में धन और ध्यान
क्योंकि पहला गुरू माता पिता है देतें हैं जीवन दान
गुरू बिना न मिल पाता है इस जग में धन और ध्यान
जब तक सिर पर होता है मात पिता का साया
तब तक असर न होती है धूप सर्दी गर्मी छाया
माता पिता बिन न बन पातें हैं जग मे कोई महान
गुरू बिना न मिल पाता है इस जग में धन और ध्यान
गुरु है तो सब है जग में वरना कोई भी नहीं
गुरु बिना न हैं इस जग में बुद्धि शुद्धि कहीं
माता पिता और गुरू से ये जीवन बनता है महान
गुरु बिना न मिल पाता है इस जग में कोई महान
चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,