
धरती की हरियाली है जीवन का आधार
संभाले इसे मिलकर करें इसका सत्कार।
चलो करें इस पर वृक्षारोपण……..
होते हरी-भरी धरती के फायदे बेशुमार।
सघन विस्तृत होंगे जब यह जंगल,
पानी के प्राकृतिक स्रोत बढ़ जाएंगे।
पानी की कमी से पड़ेगा ना सूखा,
किसानों के खेत हरे भरे लहराएंगे।
देते आश्रय यह खगवृंदों को,
मिलती इनसे शीतल छाया ।
होता है इनसे स्वच्छ पर्यावरण,
जब देते लहराकर यह शुद्ध हवा।
नदियां, पर्वत, वन, उपवन,
आओ मिलकर करें इनका संरक्षण।
एक-एक यदि सब पेड़ लगाएं,
हो जाएगा शुद्ध यह वातावरण।
उर्मिला ढौंडियाल ‘उर्मि’
देहरादून (उत्तराखंड)












