Uncategorized
Trending

मेरी दोस्ती मेरा संसार


हम सभी की जीवन में, कभी न होगी हार।
संग हमारे है यदि, दोस्ती भरा परिवार।
दोस्ती हमारे जीवन की, सबसे अमूल्य पूँजी है।
क्या इससे बड़ी जीवन में, खुशी कोई दूजी है।
धन दौलत रुपया पैसा, जीवन में मिल जाते उधार।
दोस्ती ऐसी अनमोल धरोहर है, जो कभी न मिले उधार।
रिलेशनशिप एक संकीर्ण दायरा, जो जीवन को करता बेकार।
फ्रेंडशिप हम सबको देती है, खुशियों भरा एक संसार।
इसमें झूठ के लिए जगह नहीं होती, सच से होता इसको प्यार।
स्वार्थ भूल निःस्वार्थ निभाते, दोस्ती है प्रेम का दूसरा नाम।
स्त्री पुरुष से ऊपर उठकर, जिसको मात्र ईश्वर दिखता है।
वही सदा जीवन में अपने, करता है हर जीव से प्यार।
दोस्ती की सच्ची दौलत को पाकर, आओ करें दोस्तों का आभार।

श्रीमती सुनीता बोपचे, सिवनी (म प्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *